Top 5 Netflix Series HindiTop 5 Netflix Series Hindi (Credit-Netflix)
Top 5 Netflix Hindi Series: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी हिंदी वेब सीरीज हैं, जिनकी कहानी लोगों को खूब पसंद आई है. इनमें कहीं क्राइम की दुनिया दिखाई गई है, तो कहीं पढ़ाई के दबाव और आम जिंदगी की परेशानियों को दिखाया गया है. अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो सेक्रेड गेम्स, दिल्ली क्राइम, कोटा फैक्ट्री, खाकी: द बिहार चैप्टर और गन्स एंड गुलाब्स आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. इन पांचों सीरीज की कहानी और अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग है.

1. सेक्रेड गेम्स (Sacred Games): 2018 में आई इस सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो मुंबई को बड़े खतरे से बचाने की कोशिश करता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.5/10 है. जो कि आपको जरूर देखनी चाहिए. हालांकि, सीरीज को बच्चों के साथ न देखें.2. दिल्ली क्राइम (Delhi Crime): इस सीरीज में दिल्ली पुलिस को गंभीर काइम की जांच करते हुए दिखाया गया है. अपनी दमदार कहानी के लिए इसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार मिला. इसकी IMDb रेटिंग करीब 8.4/10 है.

Netflix

3. कोटा फैक्ट्री (Kota Factory): यह सीरीज कोटा में आईआईटी की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी पर आधारित है. इसमें पढ़ाई का दबाव, दोस्तों की कहानी और जीतू भैया का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया. इसकी IMDb रेटिंग करीब 9.0/10 है.

4. खाकी: द बिहार चैप्टर (Khakee: The Bihar Chapter): 2022 में आई इस सीरीज में एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी और खतरनाक क्राइमी के बीच की लड़ाई दिखाई गई है. नीरज पांडे की इस सीरीज में एक्शन और क्राइम की दुनिया देखने को मिलती है. इसकी IMDb रेटिंग करीब 8.4/10 है. यह बिहार के एक अपराधी पर आधारित है.

Khakee: The Bihar Chapter trailer: Neeraj Pandey's Netflix show stars Karan Tacker, Avinash Tiwary

5. गन्स एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs): 1990 के दशक के माहौल में बनी इस सीरीज में क्राइम, कॉमेडी और रोमांस का मेल देखने को मिलता है. इसमें राजकुमार राव और दुलकर सलमान मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी IMDb रेटिंग करीब 7.7/10 है.