धोनी या गंभीर में से कमाई के मामले में कौन आगे?
MS Dhoni vs Gautam Gambhir Net Worth Comparison: भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी और गौतम गंभीर दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने देश को कई बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. दोनों खिलाड़ियों का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शानदार रहा है. क्रिकेट से दूर होने के बाद भी दोनों अलग-अलग फील्ड में काफी एक्टिव रहे हैं. हालांकि, कमाई और संपत्ति के मामले में दोनों के बीच बड़ा अंतर है. रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी की नेट वर्थ गौतम गंभीर से काफी ज्यादा है.
रिपोर्ट के अनुसार एमएस धोनी की नेटवर्थ करीब 1000 से 1060 करोड़ रुपये यानी लगभग (125 से 127 मिलियन डॉलर) बताई जाती है. इंडियन प्रीमियर लीग और भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेलकर उन्होंने खूब कमाई की है. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी कमाई का बड़ा जरिया रहा है. धोनी कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अलग-अलग बिजनेस और खेल से जुड़े क्षेत्रों में भी निवेश किया है. इसके अलावा रांची में उनकी शानदार प्रॉपर्टी भी है.
गौतम गंभीर की नेट वर्थ कितनी है?
वहीं, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की अनुमानित नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 265 से 280 करोड़ रुपये यानी लगभग 32 मिलियन डॉलर बताई जाती है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर खूब कमाई की. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गंभीर राजनीति में आए और सांसद भी रहे. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री और कोचिंग में भी काम किया. भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका क्रिकेट से जुड़ाव और मजबूत हुआ है.
धोनी और गंभीर में कौन ज्यादा अमीर?
अनुमानित आंकड़ों को देखें तो एमएस धोनी की संपत्ति गौतम गंभीर से करीब चार गुना ज्यादा है. धोनी की कमाई में आईपीएल, बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन और बिजनेस निवेश की अहम भूमिका है. वहीं, गंभीर ने क्रिकेट, राजनीति, कमेंट्री और कोचिंग के जरिए अपनी संपत्ति बनाई है. दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन कमाई और नेट वर्थ के मामले में धोनी इस तुलना में काफी आगे नजर आते हैं. हालांकि, दोनों ही अपनी अपनी जगह शानदार रहे हैं.