Dhruv Rathee
Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है. हालांकि, इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस या ध्रुव राठी की ओर से भी ऐसी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इस दावे को फिलहाल सावधानी से देखने की जरूरत है. हालांकि, तमाम खबरें हैं कि उन्हें डिटेन किया गया है.
यह मामला 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन से जुड़ा है. इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर सवाल उठाए जाने हैं. इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है. दिल्ली एनसीआर में भी जगहों जगहों पर पुलिस की घेराबंदी की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. सुरक्षा और नियमों का हवाला देते हुए पुलिस ने यह फैसला लिया है. वहीं, दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जगहों पर हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं. इस कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन का समर्थन करने वाले लोगों ने सवाल उठाए हैं.
9 अक्टूबर को शेयर किया था वीडियो
ध्रुव राठी ने 9 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और पाबंदियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने वहां के हालात को लगभग लॉकडाउन जैसा बताया था. हालांकि, उनके इस वीडियो से यह साबित नहीं होता कि उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है. ध्रुव राठी की हिरासत को लेकर अभी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. इस खबर को प्रकाशित करने से पहले पुलिस या ध्रुव राठी की ओर से पुष्टि करना जरूरी है.

I don’t think he is detained.