Rekha Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. रेखा अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी और कई उतार-चढ़ाव के बावजूद हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई. खूबसूरती का दूसरा नाम कही जाने वाली रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है.
रेखा की पहली हिंदी फिल्म सावन भादों साल 1970 में रिलीज हुई थी.इस फिल्म में उन्होंने नवीन निश्चल के साथ काम किया था.फिल्म को अच्छी व्यावसायिक सफलता मिली और रेखा दर्शकों के बीच पहचानी जाने लगीं.शुरुआती दौर में उन्हें भाषा, लुक और एक्टिंग को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने मेहनत के दम पर खुद को एक सक्सेसफुल एक्टर के तौर पर साबित किया.
इन फिल्मों ने बदली किस्मत
साल 1978 में रिलीज हुई घर में रेखा के गंभीर और संवेदनशील अभिनय को खूब सराहा गया..इसी साल मुकद्दर का सिकंदर ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी..इसके बाद 1981 में आई उमराव जान उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई..इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ते की चर्चा
रेखा और अमिताभ बच्चन के कथित रिश्ते की चर्चा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है.. दोनों ने दो अनजाने, मुकद्दर का सिकंदर और सिलसिला जैसी फिल्मों में साथ काम किया… उस दौर में मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आईं.. हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस कथित रिश्ते की पुष्टि नहीं की.
सिंदूर को लेकर उठे सवाल
साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा के मांग में सिंदूर लगाए दिखाई देने के बाद खूब चर्चा हुई.. लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ और वैवाहिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए.. बाद के वर्षों में भी इस विषय पर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं, लेकिन उनकी सीक्रेट वेडिंग को लेकर कोई विश्वसनीय सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया.
शादी के बाद पर्सनल लाइफ में आया मुश्किल दौर
रेखा ने साल 1990 में कारोबारी मुकेश अग्रवाल से शादी की थी.. शादी के कुछ ही महीनों बाद मुकेश अग्रवाल की मौत हो गई..मौत की वजह सुइसाइड को बताया गया…इस घटना के बाद रेखा को मीडिया की कड़ी आलोचना और कॉमेंट्स का सामना करना पड़ा.. ये उनके जीवन के सबसे कठिन सार्वजनिक दौरों में से एक था.
